उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ के तिवारीपुर गांव में “आसरा संवाद” की बैठक सम्पन्न, युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा विधानसभा क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में आज “आसरा संवाद” की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में अनुभवी वृद्धजनों, युवाओं और नारी शक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को व्यापक सामाजिक समर्थन मिला।

बैठक का उद्देश्य समाज में संवाद की संस्कृति को मजबूत करना तथा आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक,एवं कृष्ण धर्म के मुद्दों पर सामूहिक विचार-विमर्श माध्यम से ठोस दिशा तय करना रहा। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, शिक्षा के महत्व, युवाओं की जिम्मेदारी और महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर विशेष जोर दिया।

अनुभवी वरिष्ठजनों ने अपने जीवनानुभव साझा करते हुए नई पीढ़ी को संगठित और जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं युवाओं ने स्वरोजगार, शिक्षा और नेतृत्व विकास जैसे विषयों पर सक्रिय भागीदारी दिखाई। महिलाओं ने सामाजिक समरसता और परिवार व समाज निर्माण में अपनी भूमिका को रेखांकित किया।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि गांव स्तर पर नियमित संवाद, जागरूकता अभियान और संगठनात्मक गतिविधियां संचालित की जाएंगी, ताकि समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button