Site icon

एसटीएफ नोएडा ने अंतरराज्यीय जीएसटी चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

लखनऊ: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े अंतरराज्यीय जीएसटी चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह पर बोगस फर्मों के पंजीकरण के जरिए फर्जी इनवाइस और ई-वे बिल बनाकर सरकार को 100 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाने का आरोप है।

एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड और 55,840 रुपये नकद बरामद किए हैं।

एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में निवासी हरदीप सिंह उर्फ प्रिंस, जितेंद्र झा, पश्चिम विहार निवासी पुनीत अग्रवाल और शिवम शामिल हैं। सभी को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से पकड़ा गया।

एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि दिल्ली-एनसीआर में एक संगठित गिरोह बोगस फर्में बनाकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे वास्तविक फर्मों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) बेच रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी इनवाइस और ई-वे बिल तैयार कर आईटीसी का अवैध लाभ वास्तविक कारोबारियों को बेचते थे, जिससे बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की जाती थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी कर चुका है।

एसटीएफ का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। संबंधित विभागों को भी सूचित कर दिया गया है, ताकि कर चोरी से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

Exit mobile version