उत्तर प्रदेश

कानपुर: वीएसएसडी कॉलेज की अंतरानुशासनिक शोध पत्रिका ‘यति’ के कवर पेज का विमोचन

कानपुर: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में वीएसएसडी कॉलेज की नवाचार और शोध परंपरा को आगे बढ़ाने वाली अनुसंधान पत्रिका ‘यति – द जर्नल ऑफ़ इंट्रडिसीप्लिनरी थॉट एंड इनिशिएटिव्स’ के कवर पृष्ठ का औपचारिक विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने की। प्रेस वार्ता का आयोजन एकेडमिक काउंसिल कक्ष में किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के शीर्ष पदाधिकारी, शिक्षकगण और गण्यमान्य शिक्षाविद उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रो. पाठक और वीएसएसडी कॉलेज की प्रबंध समिति की सचिव सीए नीतू सिंह ने संयुक्त रूप से शोध जर्नल के कवर पेज का अनावरण किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पाठक ने कहा, “यह शोध पत्रिका विश्वविद्यालय और वीएसएसडी कॉलेज, दोनों के लिए एक श्रेष्ठ अकादमिक उपलब्धि है। इसका उद्देश्य मानविकी, समाज विज्ञान, विज्ञान एवं तकनीक, विधि, शिक्षा व पर्यावरण अध्ययन जैसे बहुविषयक क्षेत्रों के मध्य संवाद को सुविधाजनक और सशक्त बनाना है। यह शोध कार्यों की गुणवत्ता, गहराई और विविधता को बढ़ावा देगा।” कार्यक्रम का संयोजन प्रो. नीरू टंडन (उप प्राचार्या एवं कार्यकारी संपादक, यति जर्नल) द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ. अंशू सिंह (एसोसिएट डीन, एकेडमिक्स) ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंशू सिंह सेंगर (निदेशक, स्ववित्तपोषित) द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर अवस्थीरजिस्ट्रार राकेश कुमारप्रो. सुधांशु पाण्ड्याप्रो. वृष्टि मित्राप्राचार्य प्रो. बिपिन चंद्र कौशिकमुख्य संपादक प्रो. आनन्द शुक्लप्रो. प्रमोद सिंह डोबालप्रो. आर.के. पाण्डेयप्रो. इंद्र मणि, तथा प्रो. मंजरी श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ शिक्षाविद एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए www.mirrorindnews.com पर विजिट करें। वीडियो देखने के लिए हमारे YouTube चैनल को subscribe,like & share करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए आप हमे Email: mirrorindnews@gmail.com कर सकते है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button