Site icon

पलहीपुर के मृतक बालिका पर जघन्य अत्याचार, समाजवादी पार्टी ने परिवार से की मुलाकात

गाजीपुर: पलहीपुर थाना मरदह निवासी गुड्डू राजभर की कक्षा 10 की बेटी आंचल राजभर के साथ 31 मई-1 जून की रात हुए क्रूर अपराध की समाजवादी पार्टी ने घोर निंदा की। पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोटें मिलीं; आरोपी ने उसे डस्टबिन में फेंक दिया था। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, प्रतिनिधि रामब्रत यादव और पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर आज मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में पीड़िता की मां से मिले और पार्टी की तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पार्टी ने तत्काल उपचार और परिवार की आवश्यकताओं पर मदद करने का भरोसा दिया। जिला प्रशासन से मांग की गई है कि सभी CCTV फुटेज व सबूत जुटाकर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। हम पीड़िता के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना करते हैं।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

Exit mobile version