Site icon

गाजीपुर कांड पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं पर पुलिस का पहरा, कई नेता ‘होम-अरेस्ट’

वाराणसी/गाजीपुर: गाजीपुर के करंडा में विश्वकर्मा समाज की बेटी के साथ हुई दरिंदगी के मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। न्याय की मांग को लेकर कल, 27 अप्रैल को पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय डेलिगेशन को रोकने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।
ताजा जानकारी के अनुसार, वाराणसी के थाना सारनाथ और थाना चौबेपुर की पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की घेराबंदी कर उन्हें उनके आवास पर ही ‘होम-अरेस्ट’ (नजरबंद) कर लिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है।
पीड़ित परिवार और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन अपराधियों को संरक्षण दे रहा है और न्याय की आवाज दबाने के लिए नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

Exit mobile version