Site icon

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: थाईलैंड के होटल से दबोचे गए फरार लूथरा ब्रदर्स, आज लाए जा सकते हैं भारत

पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू | 25 लोगों की मौत के बाद रातों-रात देश छोड़कर भाग निकले थे मुख्य आरोपी

पणजी/नई दिल्ली: गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 25 लोगों की जान लेने वाली इस त्रासदी के मुख्य आरोपी और क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स (सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा) को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों भाइयों को थाईलैंड के फुकेट स्थित एक होटल से पकड़ा गया है। ये दोनों 6 दिसंबर की रात हुई घटना के कुछ ही घंटों बाद इंडिगो की फ्लाइट पकड़कर देश छोड़कर फरार हो गए थे। सूत्रों का कहना है कि उन्हें गुरुवार शाम तक भारत लाया जा सकता है, जिसके बाद गोवा पुलिस उनसे पूछताछ शुरू करेगी।

विदेश मंत्रालय का कड़ा एक्शन, पासपोर्ट होंगे रद्द

आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही भारत सरकार ने उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गोवा सरकार के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने गौरव और सौरभ लूथरा के पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले उनके खिलाफ इंटरपोल का ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ भी जारी किया गया था।

अदालत से नहीं मिली राहत

भारत से भागने के बाद कानूनी बचाव के लिए दोनों भाइयों ने दिल्ली की एक अदालत में ‘ट्रांजिट अग्रिम जमानत’ की अर्जी लगाई थी। उन्होंने चार सप्ताह की राहत मांगी थी ताकि भारत लौटने पर उन्हें तुरंत गिरफ्तार न किया जाए। हालांकि, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना ने उन्हें कोई राहत नहीं दी और गोवा पुलिस से जवाब तलब करते हुए सुनवाई स्थगित कर दी थी।

सह-मालिक अजय गुप्ता को गोवा लाई पुलिस

इस मामले में पुलिस ने नाइट क्लब के एक अन्य सह-मालिक अजय गुप्ता पर भी कार्रवाई तेज कर दी है। गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार कर बुधवार रात 9:45 बजे फ्लाइट से गोवा लाया गया। अदालत ने उन्हें 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है। उन्हें आगे की पूछताछ के लिए अंजुना पुलिस थाने ले जाया गया है।

घटनाक्रम एक नजर में:


(डिस्क्लेमर: आत्महत्या समस्या का हल नहीं है। यदि आप तनाव महसूस कर रहे हैं, तो मदद के लिए सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें।)


ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइव करे अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते है : mirrorindnews@gmail.com

Exit mobile version