Site icon

जंतर-मंतर पर फिर बवाल पथराव के बाद पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को चल रहे प्रदर्शन के दौरान एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद हालात बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे तथा लाठीचार्ज किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास किया।

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा कनॉट प्लेस (सीपी) से लेकर एनडीएमसी सेंटर तक फैला रहा। इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की घटनाएं सामने आईं। हालात बिगड़ने पर सुरक्षा एजेंसियों ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।

गौरतलब है कि जंतर-मंतर क्षेत्र में इससे पहले सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी प्रदर्शन के दौरान तनाव और हंगामे की घटनाएं सामने आई थीं। लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के चलते प्रशासन पहले से ही सतर्क था।

फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पूरे घटनाक्रम की जांच भी शुरू कर दी गई है।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

Exit mobile version