उत्तर प्रदेश

जहरीले सांप के डसने से भाई-बहन की मौत, सुल्तानपुर में मचा कोहराम

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। अखंडनगर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में रात के समय मच्छरदानी में सो रहे भाई-बहन को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना के अनुसार, जमालपुर निवासी प्रहलाद राजभर के तीनों बच्चे एक ही मच्छरदानी में सो रहे थे। देर रात किसी समय एक जहरीला सांप मच्छरदानी में घुस गया और 5 वर्षीय शिवांश व 15 वर्षीय आयुषी को डस लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उन्हें जौनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

गनीमत रही कि साथ सो रही 11 वर्षीय अनन्या को सांप ने नहीं काटा और वह सुरक्षित बच गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

अखंडनगर थाना अध्यक्ष दीपक कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब Mirror India चैनल को सब्सक्राइव करे । अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते है : mirrorindnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button