Site icon

जौनपुर: पत्रकार को धमकी देते हुवे योगी जी के मंत्री ने कहा कि दो कौडी के आदमी हो ठीक कर दूंगा।

पत्रकार के सवाल पर भड़के मंत्री

और हो गये आपे से बाहर और कहा कि “दो कौडी के आदमी हो ठीक कर दूंगा”, पर हुआ जमकर हँगामा।
जौनपुर: उत्तर प्रदेश में भाजपा के महा सदस्यता अभियान के दौरान बुधवार को जनपद जौनपुर में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की पत्रकार वार्ता आयोजित थी। इस दौरान पत्रकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के सवाल पर मंत्री गिरीशचंद्र यादव भड़क उठे। इस दौरान एक चैनल के पत्रकार राजकुमार सिंह ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट और शीतला चौकियां धाम सुंदरीकरण समेत विकास कार्यो पर जब सवाल किया तो राज्यमंत्री आग बबूला हो गए। बात बढ़ी तो उन्होंने पत्रकार को कहा कि ठीक कर दूंगा। उन्होंने एक राष्ट्रीय चैनल के पत्रकार को दो कौड़ी का आदमी बताया। इस पर पत्रकार ने भी कहा कि हमने भी आप जैसे कई मंत्री देखे हैं। इस दौरान तेज आवाज में बहस शुरू हो गई। मौके पर मौजूद महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, भाजपा नेता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बीच-बचाव कर मंत्री को पत्रकार वार्ता स्थल से बाहर ले गए। इसकी चर्चा व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ताजा और नया अपडेट पाने के लिए हमारे www.mirrorindnews.com पर जाए । और हमारे YouTube Channel: @mirrorindianews को Subscribe,Like,Share जरूर करे । अपने क्षेत्र और आस-पास कि खबर देने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। Email- mirrorindnews@gmail.com, WhatsApp : 9140541427
Exit mobile version