वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उन पर हमला करने की कोशिश की गई, तो अमेरिका ऐसा जवाब देगा जैसा दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा होगा। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि ईरान ने उनकी ओर लगभग 1000 मिसाइलें तैनात कर रखी हैं और आवश्यकता पड़ने पर हजारों अन्य मिसाइलें भी दागी जा सकती हैं।ट्रम्प ने कहा कि यदि ईरान उनकी हत्या या उन पर किसी भी प्रकार के हमले का प्रयास करता है, तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि संभावित जवाबी कार्रवाई के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बीच, इजराइली मीडिया कान न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने इजराइल से अपने 12 एफ-22 स्टेल्थ लड़ाकू विमानों को वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये विमान फरवरी से इजराइल के ओवदा एयरबेस पर तैनात थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन विमानों को ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए भेजा गया था और उन्होंने हालिया अभियानों में भी भाग लिया था।
हालांकि, ट्रम्प के दावों और सैन्य गतिविधियों को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

