गाजीपुर: जनपद के थाना बहरियाबाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना बहरियाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0-169/2025 धारा 87, 137(2), 64(2)(M) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शुभम कुमार (19 वर्ष) पुत्र रामधारी, निवासी भाला खुर्द, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर को मुखबिर की सूचना पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
यह गिरफ्तारी उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव द्वारा अपने हमराहियों के साथ की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त मामला दर्ज है और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा मामले की विवेचना जारी है।
ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

