देवरिया: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत देवरिया जनपद के पात्र लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिला प्रशासन के निर्देश पर योजना से जुड़े लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1,00,000 की धनराशि सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित कर दी गई है। इससे आवास निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आएगी और पात्र लाभार्थियों को समय पर अपना आवास मिल सकेगा।
धनराशि जारी होने के साथ ही जिलाधिकारी देवरिया ने बिचौलियों और दलालों से सावधान रहने की सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राशि सीधे सरकार द्वारा लाभार्थी के खाते में भेजी गई है, इसलिए योजना का लाभ दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे देने की आवश्यकता नहीं है। किसी प्रकार की मांग पूरी तरह अवैध है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कार्य कर रहा है। यदि कोई कर्मचारी अथवा बाहरी व्यक्ति लाभार्थियों से अवैध वसूली या गुमराह करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि यदि किसी भी स्तर पर उनसे पैसे की मांग की जाती है, तो वे तत्काल संबंधित विभाग या जिलाधिकारी कार्यालय को सूचित करें। प्रशासन जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

