देवरिया: शहर के भुजौली कॉलोनी स्थित वृद्धाश्रम में विजय बहादुर सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने अपने पूज्य पिता की पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच फल, वस्त्र और मिष्ठान का वितरण किया।
विजय बहादुर सेवा संस्थान ने वृद्धाश्रम में मनाई पुण्यतिथि, असहायों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म: अरुण सिंह
संस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पितरों की स्मृति में असहायों और बुजुर्गों की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने आश्रम में बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पुनीत कार्य के दौरान जिले के कई गणमान्य नागरिक और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य रूप से पंकज मणि त्रिपाठी, संजीत धर द्विवेदी, राजकुमार उपाध्याय, इंद्रजीत शाही, मारकंडेय गिरी, और प्रेम शंकर राव उपस्थित थे।
कार्यक्रम में डीसीएफ अध्यक्ष शिवकुमार राजभर, ओमप्रकाश तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिगुणायक, जिला पंचायत सदस्य बबीता चौहान, सीमा जायसवाल, मधु जायसवाल, बृजेश गुप्ता, सरस चंद्र जायसवाल और प्रेम शिला जी सहित भाजपा एवं महिला मोर्चा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। वृद्धाश्रम के केयरटेकर प्रवेश शर्मा और डीपी शुक्ला ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

