Site icon

पति बना गवाह, पत्नी बनी प्रेमी की दुल्हन: जौनपुर से सामने आई अनोखी प्रेम कहानी

जौनपुर: जिले से रिश्तों और सामाजिक सोच को चौंकाने वाला एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराकर समाज के सामने एक अलग ही मिसाल पेश कर दी। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जौनपुर निवासी तन्जय प्रजापति की शादी कुछ वर्ष पूर्व पम्मी से हुई थी। दंपती का एक छोटा बेटा भी है। बताया जाता है कि पम्मी का प्रेम संबंध शादी से पहले से ही अपने स्कूल समय के प्रेमी राजू से था, जो शादी के बाद भी मोबाइल फोन के जरिए जारी रहा।

बताया गया कि हाल ही में तन्जय किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान पम्मी ने अपने प्रेमी राजू को मुंबई से जौनपुर बुला लिया और अपने छोटे बेटे को साथ लेकर घर से निकल गई। जाते समय उसने पति को फोन कर साफ शब्दों में कह दिया कि वह अब राजू के साथ ही रहना चाहती है।

इस घटना से आहत तन्जय ने पहले पत्नी को समझाने और वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन जब पम्मी अपने फैसले पर अडिग रही तो तन्जय ने अप्रत्याशित कदम उठाया। उसने सामाजिक सहमति से अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी राजू से करा दी और स्वयं इस विवाह में गवाह बना।

इस अनोखी घटना के बाद पूरे इलाके में यही चर्चा है कि जहां आमतौर पर लोग पुराने रिश्तों को भुला नहीं पाते, वहीं जौनपुर के इस व्यक्ति ने अपने त्याग और समझदारी से एक नया उदाहरण पेश कर दिया। मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

Exit mobile version