पूर्व सांसद अतुल राय का जन्मदिन: पूर्वांचल के कई जिलों में समर्थकों ने किया महा-रक्तदान

मऊ: घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद अतुल राय का जन्मदिन उनके समर्थकों द्वारा लगातार दूसरे दिन भी पूरे उल्लास और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल के आधा दर्जन से अधिक जिलों में समर्थकों ने ‘रक्तदान-महादान’ के संकल्प के साथ भारी संख्या में रक्तदान किया। बीएचयू (वाराणसी) में सैकड़ों यूनिट रक्तदान से शुरू हुआ यह अभियान शुक्रवार को मऊ सदर अस्पताल सहित कई अन्य राज्यों और जिलों के ब्लड बैंकों में भी जारी रहा।
मऊ सदर अस्पताल में लगा शिविर
मऊ सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. धनंजय सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जन्मदिन की बधाई देने का इससे बेहतरीन और पुनीत तरीका कोई दूसरा नहीं हो सकता।
कई राज्यों में 560 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान
यह रक्तदान अभियान मऊ के अलावा वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, बक्सर, आजमगढ़, प्रयागराज, बरेली, पीलीभीत, लखनऊ, दिल्ली, हरियाणा (हिसार) और बिहार के कई जिलों में चलाया गया। विभिन्न स्थानों पर कुल 561 युवाओं ने रक्तदान किया।
अभियान का सफल नेतृत्व अलग-अलग जगहों पर इन लोगों ने किया:
* मऊ: सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय
* गाजीपुर: नवीन राय ‘हैपी’
* बलिया: एडवोकेट सोनू पांडेय, बसंत राय व उत्कर्ष
* वाराणसी (बीएचयू): मनीष तिवारी, हनी सिंह, सचिन सिंह और राहुल राय
* अन्य क्षेत्र: प्रयागराज में विक्रांत शर्मा, लखनऊ में बिट्टू सिंह, दिल्ली में दिलीप जी और हरियाणा में अजय व शिवम शर्मा।
सालों से चली आ रही है सेवा की परंपरा
सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने बताया कि समर्थक पिछले 6-7 वर्षों से इसी तरह जन्मदिन मनाते आ रहे हैं। रक्तदान के अलावा विभिन्न वृद्धाश्रमों में भोजन, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण और मंदिर-मस्जिदों में प्रार्थनाएं की गईं। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद ने कोरोना महामारी के दोनों चरणों में भी अपने निजी कोष से जनता की व्यापक मदद की थी। उस दौरान मऊ सीएमओ को 200 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपे गए थे और लोकसभा के 863 गांवों में मोबाइल हॉस्पिटल भेजकर 60,000 लोगों को मुफ्त दवाएं, टेलीमेडिसिन सुविधा और राशन उपलब्ध कराया गया था।
जनप्रतिनिधियों ने की अपील
कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य संतोष राजभर ने अपील की कि रक्त की कमी से होने वाली मौतों को रोकने के लिए हर स्वस्थ इंसान को साल में कम से कम तीन बार रक्तदान करना चाहिए।
51 लोगों ने किया दान, बाकी शनिवार को करेंगे
मऊ शिविर में 80 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 51 लोगों ने तत्काल रक्त दिया, जबकि शेष शनिवार को रक्तदान करेंगे। इस अवसर पर योगेश राय गब्बू, बसपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंटू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजविजय, अशोक कुमार, विनय कुमार, पीयूष राय, उदय सिंह, मनीष राय, संजीत यादव सहित दर्जनों समर्थक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com



