Site icon

बलिया: सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का बैठक संपन्न किसी को विधानसभा अध्यक्ष तो किसी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया ।

बलिया: बेल्थरा रोड विधानसभा बंसी पैलेस मैरिज हॉल में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी विधानसभा बेल्थरा रोड का बैठक संपन्न हुआ। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उपाध्यक्ष ने बेल्थरारोड में पहुंचकर यहां अपने पार्टी का विस्तार किया। पदाधिकारियों का चयन किया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अभियान शुरु कर दिया। बैठक में सर्वसम्मत से विधानसभा अध्यक्ष श्री राम विजय राजभर वर्तमान युवा ग्राम प्रधान को विधानसभा अध्यक्ष बेल्थरा रोड बनाया गया ब्लॉक अध्यक्ष सियर श्री अरबाज खान को बनाया गया । बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बडेलाल चौहान जी विधानसभा प्रभारी बेल्थरा रोड डीके चंद्रा जी तमाम कार्यकर्ताओं ने नवनीत पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया । इस मौके पर मनोज राजभर राष्ट्रीय महासचिव सुहेलदेव स्वाभीमान पार्टी प्रभारी मऊ शह प्रभारी बलिया भी मौजूद रहे ।

2024 के लिए सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ने भरी हुंकार, 2027 में भी होगा आरपार
राष्ट्रीय महासचिव और उपाध्यक्ष ने संयुक्त रुप से पार्टी को बूथ स्तर तक संगठित करने की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने से ही पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें जल्द ही संगठन विस्तार के निर्देश दिए। 
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ने कही बड़ी बात 
एक भी सीट न मिले तो भी सपा के साथ रहेगी सुसपाः मनोज राजभर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनोज राजभर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा गठबंधन से भले ही सुसपा को एक भी सीट न मिले बावजूद सुसपा का हर कार्यकर्ता सपा को मजबूत करने के लिए कार्य करेगा। लेकिन 2027 के यूपी के विधानसभा चुनाव में सुसपा प्रदेश के अधिकांश सीटों से मजबूती से चुनाव मैदान में होगी। वे बुधवार को बेल्थरारोड में पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए सपा से उनके पार्टी का गठबंधन हो चुका है और यह गठबंधन लंबा चलेगा। वहीं सुसपा के बिना नाम लिए सुभासपा अध्यक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सुसपा पूरी तरह से कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यह सिर्फ बाप-बेटे की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि पुत्र मोह वाली पार्टी नहीं है। इस मौके पर बेल्थरारोड विधानसभा प्रभारी धीरेंद्र चंद्रा भी मौजूद रहे। इस मौके पर बेल्थरारोड पार्टी प्रभारी धीरेंद्र चंद्रा, दुर्गा राजभर, धनु राजभर, डीके समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
ताजा और नया अपडेट पाने के लिए हमारे www.mirrorindnews.com पर जाए । और हमारे YouTube Channel: @mirrorindianews को Subscribe,Like,Share जरूर करे । अपने क्षेत्र और आस-पास कि खबर देने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। Email- mirrorindnews@gmail.com, WhatsApp : 9140541427
Exit mobile version