उत्तर प्रदेश

मऊ: राजभर की पार्टी में बगावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर किसी परिचय के मोहताज नहीं है क्युकी आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते है।लेकिन अब ओमप्रकाश राजभर की पार्टी में बगावत हो गई है ।आज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत कई बड़े नेताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है । सोमवार को मऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सुभासपा के प्रमुख पर कई गंभीर आरोप लगाए । पार्टी में लगातार कुछ दिनों से पुराने और जुझारू कार्यकर्ताओं का छोडने का सिलसिला जारी है । सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी(SBSP) अब परिवारवाद की पार्टी बन कर रह गई है जिसे पिता पुत्र की पार्टी कह सकते है ।

ओमप्रकाश राजभर अपने मिशन से भटक गए है पार्टी प्रमुख पैसा लेते है और कार्यकर्ता का सम्मान भी नहीं करते है अब क्युकी अब जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी अब इनके बड़े भाई जो हो गए है ।और कोई भी फैसला मुख्तार अंसारी से पूछ कर लेते है ।

महेंद्र राजभर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ये भी आरोप लगाया की ओमप्रकाश राजभर बाहुबली मुख्तार अंसारी के फरार बेटे को बचाने की कोशिश में लगे है ।महेंद्र राजभर ने कहा कि आज हम 30 लोग पार्टी से इस्तीफा दे रहे है । 20 साल पहले हम सभी के मौजूदगी में पार्टी बनाई गई थी उस समय पार्टी का मिशन गरीब, मजदूर,दलित, शोषित,वंचित,समाज का उत्थान के लिए बनाया गया था लेकिन आज कार्यकर्ताओं के खून पसीना से बनाई गई पार्टी आज केवल धन बटोरने के लिए किया जा रहा है ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष काफी समय से नाराज चल रहे थे कई नेताओं ने उन्हें मानने की कोशिश भी किए लेकिन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर पार्टी को छोड़ने की घोषणा कर दी l 
पार्टी छोड़ने वाले नेताओं में महेंद्र राजभर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष),बलिराम राजभर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), अवधेश राजभर (प्रदेश उपाध्यक्ष),अर्जुन चौहान (प्रदेश महासचिव) , रामासरे पासवान (प्रदेश महासचिव), ओमप्रकाश राजभर (जिला अध्यक्ष कुशीनगर ),रमेश सिंह चौहान (प्रदेश महासचिव),विजय कुमार ,विजय प्रकाश भारती, सुभाष राजभर ,मुन्ना राजभर,विश्वनाथ प्रसाद,निराला, उस्मान,देवदत्त आदि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button