Site icon

राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1017वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब माननीय MLC रामसूरत राजभर ने ‘सुहेलदेव भवन’ निर्माण हेतु ₹5 लाख देने की घोषणा की।

लखनऊ: हिंदू संस्कृति के महान संरक्षक, पराक्रमी योद्धा एवं राष्ट्रस्वाभिमान के प्रतीक महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1017वीं जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राजभर एकता कल्याण समिति (पंजीकरण संख्या–2162) के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें लखनऊ सहित आसपास के जनपदों से आए हजारों लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामसूरत राजभर, माननीय विधान परिषद सदस्य (MLC), उपस्थित रहे। मंच पर उनके आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया तथा उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से उनका अभिनंदन किया।

मंच पर बैठे मुख्य अतिथि व सम्मानितगण

सुहेलदेव भवन के लिए ऐतिहासिक घोषणा
मुख्य अतिथि माननीय MLC रामसूरत राजभर ने अपने संबोधन में महाराजा सुहेलदेव के अदम्य साहस, विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध संघर्ष और भारतीय संस्कृति की रक्षा में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया। उन्होंने समाज को शिक्षा, संगठन और सांस्कृतिक चेतना के माध्यम से एकजुट होने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उन्होंने लखनऊ में ‘सुहेलदेव भवन’ के निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपने ऐच्छिक कोष से ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह भवन समाज के युवाओं के लिए मार्गदर्शन केंद्र, सांस्कृतिक गतिविधियों का मंच तथा सामाजिक एकता का स्थायी केंद्र बनेगा। उनकी घोषणा का उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

बब्बन राजभर जी स्वागत करते हुवे माननीय मुख्य अतिथि का

श्रद्धांजलि एवं वैचारिक संदेश
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं समिति के पदाधिकारियों ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव केवल किसी एक वर्ग या समाज के नहीं, बल्कि समूचे राष्ट्र के नायक थे, जिनका जीवन साहस, त्याग और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विशाल तहरी भोज एवं सामाजिक समरसता
जयंती के अवसर पर विशाल ‘तहरी भोज’ का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने सहभागिता की। यह आयोजन सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता का सशक्त उदाहरण बना।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पवन कुमार राजभर ने की। इस अवसर पर महामंत्री ओम प्रकाश राजभर, वरिष्ठ सदस्य शिव नारायण राजभर, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश राजभर, एस पी राय पूर्व कृषि निदेशक,सगीना राजभर पूर्व वैज्ञानिक ,शेषनाथ राजभर एडवोकेट, रामचंद्र राव इतिहासकारसहित दयाशंकर राजभर ,रामचंद्र राजभर ,प्रमोद राजभर,उदय राजभर, गंगाराम राजभर पूर्व अध्यक्ष राजभर उत्थान समिति, दरोगा राय राजभर, सूबेदार गणेश राजभर ,राजेश राजभर, भोला राम राजभर,गोपाल राजभर ,सीताराम राजभर, शंकर राजभर, इंजीनियर कृष्णा राजभर, अर्जुन राजभर, सतेंद्र राजभर एडवोकेट,अनिल राजभर एडवोकेट, सालिगराम राजभर समिति के अनेक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
समिति का आभार
कार्यक्रम के समापन पर राजभर एकता कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने माननीय MLC रामसूरत राजभर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से समाज के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। समिति ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं एवं जनसामान्य का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

Exit mobile version