उत्तर प्रदेश

लखनऊ: गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर मनाया गांधी जयंती राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ

लखनऊ: गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर मनाया गांधी जयंती राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ आज 2 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी जी की 155वीं जयंती देश और पूरी दुनिया में मनाई जा रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महात्मा गांधी जी की जयंती पर राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ के तत्वाधान में लखनऊ जनपद के हम समस्त पत्रकार बन्धु इस खास मौके पर इकट्ठा होकर लखनऊ की हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करते है । आज महात्मा गांधी जी को पूरा देश याद कर रहा है l आज 2 अक्टूबर को हम एक महान नेता और स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी की जयंती मना रहे हैं। वे 19वीं सदी के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक थे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ। लोग उन्हें आदर से बापू भी कहते थे। भारत सरकार की ओर से यह दिन राष्ट्रीय पर्व के रूप में घोषित है। महात्मा गांधी जी की ताकत सत्य और अहिंसा थी उन्होंने सत्य और अहिंसा पर चलकर देश को आजादी दिलाई। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी। 
महात्मा गांधी जी हमारे देश, इतिहास और समाज के लिए एक प्रेरणा है जिन्होंने जिन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ने का काम किया जिस तरह से देश में अंग्रेजों की हुकूमत के समय महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन करने का काम किया उसे समय देश की वर्तमान स्थिति और परिस्थिति को देखकर महात्मा गांधी जी ने देश को लोगों को संगठित कर अंग्रेजों के खिलाफ रणनीति बनाए और जगह-जगह पर अंग्रेजों के खिलाफ बिल्कुल फूंक दिया । इस दौरान महात्मा गांधी ने कई आंदोलनों के नेता भी बने जिसमें असहयोग आंदोलन, सत्याग्रह आंदोलन, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन इन आंदोलनों ने अंग्रेजी हुकूमतों की नींव हिला दिया।गांधी जी समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ थे। वे शराब, जातिवाद, असमानता, छुआछूत और महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ थे। उन्होंने दलितों की स्थिति सुधारने के लिए बहुत काम किया। उन्होंने कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। 
गांधी जी कहा करते थे, ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देगी।’
संगठन के जिला अध्यक्ष अर्जुन राजभर ने कहा कि पूरी दुनिया ने गांधी जी के अहिंसा के सिद्धांत के आगे सिर झुकाया। इसलिए पूरी दुनिया में आज के दिन यानी 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया गया। महान नेता महात्मा गांधी के विचारों और कामों की वजह से ही 2 अक्टूबर स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।
इस मौके पर राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ के तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे जिसमें अजय गुप्ता (जिला मीडिया प्रभारी), अनुभव सक्सेना (जिला सहायक मंत्री), कमल राजभर (जिला महामंत्री), जुबेर रईस (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष) , मोहम्मद राशिद(जिला उपाध्यक्ष), प्रवीण सिंह (जिला प्रवक्ता ),अमर कुमार मिश्र(जिला कोषाध्यक्ष), दीपक राजभर आदि मौजूद रहे।
ताजा और नया अपडेट पाने के लिए हमारे www.mirrorindnews.com पर जाए । और हमारे YouTube Channel: @mirrorindianews को Subscribe,Like,Share जरूर करे । अपने क्षेत्र और आस-पास कि खबर देने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। Email- mirrorindnews@gmail.com, WhatsApp : 9140541427

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *