Site icon

लखनऊ: पार्षद प्रतिनिधि अवस्थी के सामने कालोनी की समस्याओं को रखा । सुमन राजभर प्रदेश अध्यक्ष शोसपा राष्ट्रवादी ने महिला मोर्चा ।


लखनऊ: सुमन राजभर प्रदेश अध्यक्ष शोसपा राष्ट्रवादी ने महिला मोर्चा के नेतृत्व में कल्यानी बिहार कालोनी कामता लखनऊ की रोड़ सहित सभी समस्याओ को लेकर सैकड़ों की संख्या में महिलाओ ने पार्षद प्रतिनिधि संदीप अवस्थी से मिलकर अति शीघ्र समस्या का समाधान के लिए जोरदार प्रदर्शन के द्वारा अपनी बात को रखते हुए कहा कि समस्या का समाधान तुरंत हो अन्यथा हम सभी महिलाएं मुख्य मार्ग को अवरोध करने का काम करेंगी।

पार्षद प्रतिनिधि संदीप अवस्थी ने महिलाओं की बात को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत महिलाओं की बात को पहुंचाया और आश्वासन दिया कि अति शीघ्र सभी समस्या को सामाधान किया जाएगा जिसमें रोड़ की समस्या प्रमुख हैं। श्रीमती बिथन यादव, सुषमा सिंह, सुषमा मिश्रा, श्रीमती कलावती यादव, श्रीमती माया पाठक, मुन्नी देवी, मुन्नी पाल, रेखा यादव, कंचन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कल्यानी बिहार कालोनी कामता लखनऊ की महिलाओं ने प्रदर्शन में शामिल रहीं।



ताजा और नया अपडेट पाने के लिए हमारे www.mirrorindnews.com पर जाए । और हमारे YouTube Channel: @mirrorindianews को Subscribe,Like,Share जरूर करे । अपने क्षेत्र और आस-पास कि खबर देने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। Email- mirrorindnews@gmail.com, WhatsApp : 9140541427
Exit mobile version