लखनऊ: दिनांक 29 2023 दिन बृहस्पतिवार को ओशियार बिल्डिंग स्थित आवास पर भारतीय समाज दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई जिसमें पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित /मनोनीत किया गया तथा पार्टी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी समायोजित कर कार्यकर्ताओं को सम्मान प्रदान किया गया lभारतीय समाज दल ने लखनऊ में बैठक कर पार्टी को विस्तार करने की योजना बनाई । बैठक में को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नारायण राजभर ने कहा की पार्टी भारतीय लोकतंत्र को स्पष्ट और पारदर्शी बनाने में लगातार कार्य कर रही है l
भारतीय लोकतंत्र स्पष्ट और पारदर्शी तब होगा जब समाज के गरीब मजदूर किसान वंचित पिछड़े वर्ग को समता बन्धुत्व व न्याय का आधार मिलेगा पार्टी का संचालन सुशील पांडे राष्ट्रीय महासचिव अध्यक्षता श्री नारायण राजभर ने किया l बैठक में राजेश भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, सुमन सिंह मंडल अध्यक्ष आजमगढ़, कल्याण सिंह जिला अध्यक्ष बुलंदशहर कमलेश चौहान, प्रमोद यादव संगठन महामंत्री, रामगोविंद कोरी जिला अध्यक्ष कन्नौज,अशोक मिश्रा जिला महासचिव, कन्नौज पुनीत गुप्ता आदि लोगों ने भाग लिया तथा बैठक को संपन्न और सफल किया ।
पार्टी ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी के नीतियों को गांव तक पहुंचने के लिए सतत प्रयासरत है । संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है ।
ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब Mirror India चैनल को सब्सक्राइव करे । अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते है : mirrorindnews@gmail.com
