Site icon

लखनऊ: मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया। आकाश आनंद अब उत्तराधिकारी भी नही।



लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मंगलवार देर रात अपने भतीजे और पार्टी के नेशनल को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद को उनके पद से हटाने का ऐलान किया.मायावती ने ‘पूर्ण परिपक्वता’ हासिल करने तक उन्हें अपने उत्तराधिकारी की ज़िम्मेदारियों से भी मुक्त कर दिया है.
देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग ख़त्म होने के चंद घंटे बाद ही मायावती के इस ऐलान ने पार्टी कार्यकर्ताओं, राजनीतिक दलों और विश्लेषकों को हैरत में डाल दिया है.

मायावती ने मंगलवार को देर रात अपने ट्वीट में लिखा, “विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है जिसके लिए मान्य. श्री कांशीराम जी व मैंने ख़ुद भी अपनी पूरी ज़िन्दगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है.’’
मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया। आकाश आनंद अब उत्तराधिकारी भी नही। नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से भी हटाए गए आकाश आनंद। मायावती ने आकाश आनंद को अपरिपक्व नेता कहा। बीएसपी में सभी पदों से आकाश आनंद को मायावती ने हटाया।आकाश आनंद पर एफआईआर के बाद अब मायावती ने भतीजे पर गिरा दी गाज। आकाश आनंद बीएसपी से सभी पदों से हटाया गया। अब वो मायावती के वारिस भी नहीं रहेंगे।
ताजा और नया अपडेट पाने के लिए हमारे www.mirrorindnews.com पर जाए । और हमारे YouTube Channel: @mirrorindianews को Subscribe,Like,Share जरूर करे । अपने क्षेत्र और आस-पास कि खबर देने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। Email- mirrorindnews@gmail.com, WhatsApp : 9140541427
Exit mobile version