Site icon

लखनऊ: हॉस्पिटल संचालक ने खुद को खुद को गोली मारी

लखनऊ : ठाकुरगंज में स्थित नोवा हॉस्पिटल के मालिक डा मनीष यादव ने खुद को देर रात गोली मर ली। आनन फानन में परिजनों ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहा रविवार दोपहर को उनकी मृत्यु हो गई ।

ठाकुरगंज के थाना प्रभारी ने बताया कि डा मनीष यादव का बालागंज में अस्पताल है । घटना आपसी पारिवारिक विवाद की वजह बताया जा रहा है ।शनिवार की रात को पिस्टल कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली गोली चलने की आवाज सुनकर घर वाले पहुंचे तो डा मनीष बेड पर खून से लथपथ पड़े थे। घर वालो ने आत्महत्या के प्रयास की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है ।मनीष यादव के भाई रिंकू यादव मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ।
Exit mobile version