Site icon

लखनऊ चौक में ऑटो और ई-रिक्शा सत्यापन अभियान, पुलिस ने चालकों को दी सख्त चेतावनी

चौक पुलिस का ऑटो व ई-रिक्शा सत्यापन अभियान जारी

लखनऊ: पश्चिमी जोन के डीसीपी कमलेश दीक्षित के निर्देशन में चौक पुलिस द्वारा ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान का नेतृत्व चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय कर रहे हैं।

अभियान के तहत चरक चौकी प्रभारी एवं पुलिस टीम ने क्षेत्र में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के दस्तावेजों की जांच की तथा उनके सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान पुलिस ने चालकों को वैध दस्तावेज साथ रखने, निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। साथ ही बिना सत्यापन के वाहन संचालन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

चौक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

लखनऊ से सैयद मोहम्मद की रिपोर्ट।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

Exit mobile version