
लखीमपुर खीरी: सदर कोतवाल के नेतृत्व में शहर को जाम मुक्त बनाने का अभियान शुरुआती सफलता के बाद अब फिर से चुनौती का सामना कर रहा है। हीरालाल धर्मशाला से मिश्राना चौराहे तक रोड से हटाये गए सभी ठेले और ठिलिया, जिन्होंने यातायात को काफी हद तक सुगम बनाया था, पिछले दो दिनों से फिर से सड़क पर डेरा जमाना शुरू कर दिया है।
शहरवासियों ने बताया कि ठेले-ठिलिया वालों ने फल और अन्य सामान फिर से सड़क किनारे लगाना शुरू कर दिया है, जिससे पहले जैसी जाम की समस्या फिर से उत्पन्न हो गई है। सुबह और शाम के समय इन इलाकों से गुजरना दूभर हो रहा है। शहर के लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने और अतिक्रमण पर फिर से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
ताजा और नया अपडेट पाने के लिए www.mirrorindnews.com पर विजिट करें। वीडियो देखने के लिए हमारे YouTube चैनल को subscribe,like & share करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए आप हमे Email: mirrorindnews@gmail.com कर सकते है l
