Site icon

लखीमपुर खीरी: बाढ़ अलर्ट पर धौरहरा एडीएम ने कटान क्षेत्रों का किया सघन निरीक्षण, अफसरों को कड़े निर्देश l

लखीमपुर खीरी : जिले में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर आ गया है। गुरुवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नरेंद्र बहादुर सिंह ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शशि कांत मणि के साथ तहसील धौरहरा के अंतर्गत शारदा और घाघरा नदियों के कटान प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कटान रोधी कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने तथा निर्माण की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के सख्त निर्देश दिए।
एडीएम ने जसवंतनगर और हसनपुर कटौली स्थित बाढ़ चौकियों का भी दौरा किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से मौजूदा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मडवा, मिर्जापुर सरैया और रुद्रपुर सालिम गाँव के कटान क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने कटावरोधी कार्यों को परखा और उन्हें तत्काल पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वे गाँववासियों के साथ एक प्रभावी संचार योजना तैयार करें, ताकि आपातकालीन स्थितियों में सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी बाढ़ चौकियां पूरी तरह सक्रिय रहें और हर बदलाव की रियल टाइम रिपोर्टिंग की जाए। एडीएम ने बाढ़ खंड को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, “गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। कटाव रोधी कार्य समयबद्ध और ठोस होने चाहिए, यही हमारी पहली प्राथमिकता है।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए www.mirrorindnews.com पर विजिट करें। वीडियो देखने के लिए हमारे YouTube चैनल को subscribe,like & share करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए आप हमे Email: mirrorindnews@gmail.com कर सकते है l

Exit mobile version