Site icon

विश्वविद्यालयों में T.I.R की तैयारी पर उठे सवाल

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जांच की मांगों की लंबी फेहरिस्त

लखनऊ: राज्य सरकार ने अब विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में T.I.R (Thorough Investigation Report) की तर्ज़ पर जांच का आदेश देने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद शैक्षणिक जगत से लेकर राजनीतिक हलकों तक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

विशेषज्ञों और जानकारों का कहना है कि अगर वास्तव में निष्पक्ष जांच होनी है, तो दायरा सीमित न होकर विस्तृत होना चाहिए। सवाल उठ रहे हैं कि–


विरोधियों का कहना है कि अगर सरकार वास्तव में निष्पक्षता और पारदर्शिता का आदर्श प्रस्तुत करना चाहती है, तो जांच की शुरुआत वहीं से होनी चाहिए, जहां के कर्ताधर्ता स्वयं मुख्यमंत्री हैं।

आख़िर में आलोचकों की यह सलाह भी है कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह जांच केवल विश्वविद्यालयों पर राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई जीतने और अधिकारियों को वसूली का नया अवसर देने का माध्यम न बने।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए www.mirrorindnews.com पर विजिट करें। वीडियो देखने के लिए हमारे YouTube चैनल को subscribe,like & share करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए आप हमे Email: mirrorindnews@gmail.com कर सकते है l

Exit mobile version