उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, डीजे पर चढ़कर वीडियो बना रहे युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

सुल्तानपुर: जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने शादी के जश्न को मातम में बदल दिया। रविवार को बारात निकलने के दौरान डीजे पर चढ़कर वीडियो बना रहा एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने दौड़ा एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौनाडीह गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गंगा प्रसाद के पुत्र की बारात कादीपुर के मंगरावा गांव जाने के लिए तैयार थी। बारात घर से निकली ही थी कि डीजे की धुन पर बारातियों ने नाच-गाना शुरू कर दिया। इसी उत्साह के बीच गांव निवासी संतोष कुमार का 25 वर्षीय पुत्र शिवा, वीडियो बनाने के लिए डीजे गाड़ी के ऊपर चढ़ गया।
बताया जा रहा है कि डीजे की ऊंचाई ज्यादा थी और ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। वीडियो बनाने की धुन में शिवा ऊपर से गुजर रहे तारों को देख नहीं पाया और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसे करंट की चपेट में देख पास ही मौजूद सत्य गौड़ उर्फ रंजीत उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट के प्रभाव में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में डीजे बंद कराया गया। परिजनों में कोहराम मच गया है और खुशियों का माहौल गमगीन हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button