Site icon

सुल्तानपुर: खंड विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

सुल्तानपुर: जिले में खंड विकास अधिकारियों (BDO) के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंकुर कौशिक द्वारा बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया, वहीं एक अधिकारी का स्थानांतरण कर उन्हें विकास भवन से सम्बद्ध कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमोद पाण्डेय, खंड विकास अधिकारी करौंदीकला को अब कादीपुर ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसी तरह, दिव्या सिंह, खंड विकास अधिकारी दूबेपुर को धनपतगंज ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, ज्ञानेंद्र मिश्रा, पूर्व खंड विकास अधिकारी कादीपुर का स्थानांतरण गैर जनपद में कर दिया गया है। अब वे विकास भवन से सम्बद्ध रहेंगे।

सीडीओ अंकुर कौशिक ने बताया कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों की सुचारूता और विकास कार्यों की गति को बनाए रखने के लिए किया गया है।

प्रमुख बिंदु:

प्रमोद पाण्डेय को कादीपुर ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार।

दिव्या सिंह को धनपतगंज ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार।

ज्ञानेंद्र मिश्रा का गैर जनपद स्थानांतरण, विकास भवन से सम्बद्ध।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए www.mirrorindnews.com पर विजिट करें। वीडियो देखने के लिए हमारे YouTube चैनल को subscribe,like & share करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए आप हमे Email: mirrorindnews@gmail.com कर सकते है l

Exit mobile version