Site icon

सुल्तानपुर खेत में बिछाए गए अवैध विद्युत तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, आरोपी किसान गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सुल्तानपुर: हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे नोखे (मजरे मेघमऊ) गांव में खेत की घेराबंदी कर उसमें प्रवाहित किए गए अवैध विद्युत तार और झटका मशीन की चपेट में आने से १६ वर्षीय किशोर आर्यन तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है।
अवैध तार और उपकरण बरामद
थानाध्यक्ष हलियापुर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वैजनाथ तिवारी को हिरासत में लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त झटका मशीन, स्टेबलाइजर, बैटरी और लगभग १० मीटर लंबा विद्युत तार बरामद किया गया है।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
पुलिस के अनुसार, फसलों को जानवरों से बचाने के नाम पर खेत में अवैध रूप से घातक विद्युत प्रवाह किया गया था, जो नाबालिग की मौत का कारण बना। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके पश्चात आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
घटना के बाद से क्षेत्र में मातम का माहौल है, वहीं पुलिस ने ग्रामीणों से खेतों में अवैध रूप से बिजली का तार न बिछाने की अपील की है।

MIRROR INDIA NEWS NETWORK
ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए MIRROR INDIA पोर्टल और YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।
अपने क्षेत्र की खबर भेजें: mirrorindnews@gmail.com

Exit mobile version