Site icon

सुल्तानपुर: आयशा पब्लिक स्कूल में खेल उत्सव ‘उड़ान’ का रंगारंग आगाज, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सुल्तानपुर: बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार स्थित आयशा पब्लिक स्कूल में वार्षिक तीन दिवसीय खेल उत्सव ‘उड़ान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्सव के पहले दिन नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पारा पुलिस चौकी के वरिष्ठ कांस्टेबल के.के. यादव, कांस्टेबल अमित यादव और कांस्टेबल हेमराज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इससे पूर्व विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रबंधक मुश्ताक अहमद, सीईओ इमरान खान और प्रधानाचार्य रिज़वान अहमद ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

बल्दीराय: तीन दिवसीय खेल महाकुंभ ‘उड़ान’ शुरू, दौड़ और स्पून रेस में बच्चों ने मनवाया लोहा


दौड़ और स्पून रेस में दिखा उत्साह

खेल उत्सव के पहले दिन एलकेजी से लेकर कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने दौड़, स्पून-मार्बल रेस और रिले रेस में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। नन्हे खिलाड़ियों के जोश और जज्बे ने वहां मौजूद हर शख्स को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में रज्जन खान, फरहान खान, पीयूष कुमार, श्रीकृष्णराम, सुमन तिवारी और सचिन सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रधानाचार्य रिज़वान अहमद ने बताया कि ‘उड़ान’ के अगले दो दिनों में सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोमांचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य छात्रों में शारीरिक दक्षता और खेल भावना को बढ़ावा देना है।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

Exit mobile version