वाराणसी में गरीबों के मकान गिराए जाने के मामले की जांच करेगी कांग्रेस


वाराणसी: जनपद वाराणसी के सेवापुरी तहसील अंतर्गत ग्राम अलेवलापुर में कथित रूप से गरीब राजभर समाज के लोगों की झोपड़ियों व अर्धपक्के मकानों को बिना विधिक नोटिस के ध्वस्त किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच के लिए एक प्रतिनिधिमंडल वाराणसी भेजने का निर्णय लिया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पत्र के अनुसार, यह प्रतिनिधिमंडल 20 जनवरी 2026 को वाराणसी पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा तथा मौके की वास्तविक स्थिति का जायजा लेगा। साथ ही स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर विस्थापित किए गए गरीबों के पुनर्वास और उचित मुआवज़े की मांग करेगा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बहादुर के निर्देश पर किया जा रहा है। इसमें पूर्व विधायक, जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा अनुसूचित जाति/पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेता शामिल हैं।
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार में गरीबों और कमजोर वर्गों के साथ अन्याय हो रहा है और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के लोगों को उजाड़ा जा रहा है। पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत दी जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन से प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा एवं सहयोग सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया है।
ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com


