Site icon

पीएम श्री सैनिक इंटर कॉलेज में करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित, पायलट व केबिन क्रू ने दिए सफलता के गुर

Oplus_16908288

लखनऊ:  सरोजिनी नगर स्थित ‘पीएम श्री राजकीय उत्तर प्रदेश सैनिक इंटर कॉलेज’ में जब से नए प्रधानाचार्य श्री अभिषेक राजभर (पी.ई.एस.) ने पदभार ग्रहण किया है, तब से विद्यालय अपने गौरवमयी इतिहास को पुनः प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पदभार संभालते ही प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार और परिसर में कठोर अनुशासन को अपनी पहली प्राथमिकता बनाया है। इसके साथ ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य और करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में विद्यार्थियों के भविष्य को नई उड़ान देने के उद्देश्य से ‘भारत इंडिया’ एवं ‘इंडिगो एयरलाइंस’ के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य करियर गाइडेंस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।


एविएशन क्षेत्र की संभावनाओं से कराया अवगत

ट्रेनिंग के बाद बच्चों के साथ इंडिगो एयरलाइंस की ओर से पहुंचे वरिष्ठ पायलट और केबिन क्रू (एयर होस्टेस) और कॉलेज के प्रिंसिपल, टीचर्स


कार्यक्रम में इंडिगो एयरलाइंस की ओर से पहुंचे वरिष्ठ पायलट और केबिन क्रू (एयर होस्टेस) ने विद्यार्थियों को एविएशन सेक्टर में मौजूद असीम संभावनाओं, आवश्यक योग्यताओं और प्रवेश प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।


अतिथियों ने की विद्यालय के माहौल की सराहना


कार्यक्रम के समापन पर अतिथि टीम ने विद्यालय के अनुशासित वातावरण, छात्रों के आत्मविश्वास और उनकी सीखने की ललक की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य श्री अभिषेक राजभर के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के कारण ही छात्रों को ऐसा प्रेरणादायी मंच मिल पा रहा है, जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है।
अतिथियों ने शिक्षकों की प्रतिबद्धता की भी सराहना की और विश्वास जताया कि यह संस्थान शिक्षा व व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। अंत में विद्यालय परिवार ने इंडिगो और भारत इंडिया की टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

MIRROR INDIA NEWS NETWORK
ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए MIRROR INDIA पोर्टल और YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।
अपने क्षेत्र की खबर भेजें: mirrorindnews@gmail.com

Exit mobile version