भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लखनऊ में भव्य स्वागत, राजभर समाज ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा भेंट कर किया सम्मान


लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के स्वागत एवं अभिनंदन के अवसर पर राजभर समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता बब्बन राजभर ने किया। इस अवसर पर राजभर समाज के साथ-साथ विभिन्न अन्य समाजों के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कानपुर, उन्नाव, हरदोई, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, जौनपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, आगरा, इटावा, पीलीभीत, बस्ती, गोरखपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, गोंडा, बहराइच, मऊ और लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में समाज के लोग पहुंचे।

इस दौरान राजभर समाज की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकता, सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में समाज की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजक बब्बन राजभर ने सभी अतिथियों एवं दूर-दराज़ से आए समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और समाज की एकजुटता एवं सेवा के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।
ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com



