उत्तर प्रदेश

लखनऊ: सुभसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने धरती पर कर दी चंद्रयान-3 की लैंडिंग l

लखनऊ: चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिग को लेकर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर वह काफी छाए हुए हैं. दरअसल, ओम प्रकाश राजभर से चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर सवाल किया गया. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने चांद की जगह धरती पर ही चंद्रयान की लैंडिंग करा दी और भारतीय वैज्ञानिकों के सफल होने की कामनाएं कर डाली. राजभर से सवाल किया गया कि आज चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंडिंग करने जा रहा है तो आप इस पर क्या कहेंगे. इसके जवाब ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ‘मैं भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं जो दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं. चंद्रयान 3 के लिए हम उनको बधाई देते हैं. चंद्रयान 3 के सकुशल धरती पर आने का जो समय है. आने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिएl

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल www.mirrorindnews.com/यूट्यूब @MirrorIndiaNews चैनल को सब्सक्राइव करे । अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते है : mirrorindnews@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *