उत्तर प्रदेश

बांदा: डंडे से बुज़ुर्ग की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त डंडा और कपड़े बरामद

बांदा:थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम पोंगरी में एक बुज़ुर्ग की डंडा मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह ग्राम पोंगरी निवासी लवकुश यादव पुत्र भगवानदीन यादव ने गांव के ही मुन्नीलाल की डंडे से हमला कर निर्मम हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना नरैनी में मामला दर्ज किया गया था |जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा एवं खून लगे कपड़े बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार, लवकुश यादव के खिलाफ पहले भी मारपीट, छेड़छाड़ और एससी/एसटी एक्ट के तहत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राममोहन राय, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह और सतीश यादव शामिल रहे।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए www.mirrorindnews.com पर विजिट करें। वीडियो देखने के लिए हमारे YouTube चैनल को Subscribe, Like & Share करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए आप हमे Email: mirrorindnews@gmail.com कर सकते है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button