उत्तर प्रदेश

फ़तेहपुर:लोजपा संस्थापक राम विलास पासवान की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई, दलितों की आवाज बताया

फ़तेहपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित लाइब्रेरी हॉल में पार्टी के संस्थापक एवं प्रख्यात दलित नेता, पद्म भूषण सम्मानित स्वर्गीय राम विलास पासवान की जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा जिलाध्यक्ष राजू पासवान ने की।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्व. पासवान के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, विचारधारा और दलितों, वंचितों के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा एडवोकेट ने कहा,
“स्व. पासवान ने जीवनभर दलितों, शोषितों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। वे सच्चे अर्थों में सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। पार्टी के कार्यकर्ता उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज सेवा को अपना ध्येय बनाएं। ”उन्होंने आगे कहा कि उनके द्वारा दिखाया गया सत्य, अहिंसा और समानता का मार्ग आज भी हमारी प्रेरणा का स्रोत है। पार्टी का हर कार्यकर्ता स्व. पासवान के सिद्धांतों को आत्मसात कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव कमलकांत तिवारी, कमलेश मिश्रा, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साजन सिंह, हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष रमेश पासवान, अधिवक्ता रामस्नेही पासवान, अनिल पासवान, शीतल पासवान, रामकिशोर, अरविंद कुमार, दिनेश, धीरेंद्र पासवान, तथा समाजसेवी सलीम खान, नफीस खान, अब्बास मेंहदी, साबिर खान सहित बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से स्व. पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर तथा उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेकर किया गया।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए www.mirrorindnews.com पर विजिट करें। वीडियो देखने के लिए हमारे YouTube चैनल को subscribe,like & share करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए आप हमे Email: mirrorindnews@gmail.com कर सकते है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button