उत्तर प्रदेश

ग़ाज़ीपुर: छोला-फुल्की विक्रेता की पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत, तीन के खिलाफ FIR

ग़ाज़ीपुर: छोला-फुल्की विक्रेता की पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत, तीन के खिलाफ FIR कागजीपुर गांव के पास बाइक सवार हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम, आबादी की जमीन को लेकर पुराना विवाद बना वजह रविवार देर रात कासिमाबाद थाना क्षेत्र के कागजीपुर गांव जाने वाले मोड़ पर एक दिल दहला देने वाली घटना में छोला-फुल्की विक्रेता जोखन शाह (40) की पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जोखन शाह रोज की तरह वेद बिहारी पोखरे पर ठेला लगाकर अपने घर लौट रहे थे, तभी रात लगभग 9 बजे कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर स्थित गांव के मोड़ के पास तीन बाइक सवारों ने उन्हें रोका और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों के पहुंचने से पहले फरार हो गए हमलावर घटना के समय जोखन के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायल जोखन को तत्काल कासिमाबाद सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें गाजीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुराना विवाद बना कारण परिजनों का कहना है कि जोखन शाह का गांव के अफजल शाह से आबादी की जमीन पर रास्ते को लेकर पुराना विवाद था। इसी रंजिश में यह हमला किया गया। मृतक की पत्नी आसमा ने गांव के ही अफजल शाह, कैलाश बिंद, और निखिल बिंद के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रशासन सक्रिय, जांच जारी घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम संजय यादव, क्षेत्राधिकारी अनिल चंद्र तिवारी, और कोतवाल शैलेंद्र कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल के साथ-साथ मृतक और आरोपियों के घरों की भी गहन जांच की। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए www.mirrorindnews.com पर विजिट करें। वीडियो देखने के लिए हमारे YouTube चैनल को Subscribe, Like & Share करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए आप हमे Email: mirrorindnews@gmail.com कर सकते है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button