उत्तर प्रदेश

सुनीता राजभर ने फिर थामा सुभासपा का दामन
राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, महिला मंच की मिली जिम्मेदारी

लखनऊ: प्रदेश की राजनीति में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब सुनीता राजभर ने एक बार फिर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का दामन थाम लिया। पार्टी नेतृत्व की मौजूदगी में उन्हें सम्मानपूर्वक शामिल कराया गया।

इस दौरान पार्टी की ओर से सुनीता राजभर को महिला मंच का राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों की मौजूदगी रही। नेताओं ने उन्हें पीला गमछा पहनाकर स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी।

सुनीता राजभर ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। उन्होंने महिला मंच को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुनीता राजभर की वापसी से पूर्वांचल की राजनीति में सुभासपा को संगठनात्मक मजबूती मिल सकती है। महिला वर्ग और युवा कार्यकर्ताओं के बीच इसका सकारात्मक संदेश जाने की चर्चा है।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन लगातार विस्तार की दिशा में कार्य कर रहा है और आने वाले समय में इसका प्रभाव प्रदेश की राजनीति में दिखाई देगा।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button