धूमधाम से मनाया गया महाराजा सुहेलदेव राजभर जी का 992वां विजय दिवस

लखनऊ: राजभर एकता कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के बैनर तले बुधवार (10 जून 2026) को लालबाग, लखनऊ स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर तिराहे पर चक्रवर्ती सम्राट सनातन धर्मरक्षक, राष्ट्र रक्षक, राजवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी का 992वां विजय दिवस बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और भव्य आरती के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व कृषि निदेशक एस.पी. राय ने महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समिति के अध्यक्ष पवन कुमार राजभर एवं कोषाध्यक्ष ऋषिकेश राजभर ने विधि-विधान से हवन और पूजन का कार्य संपन्न कराया।
शाम के समय भव्य आयोजन करते हुए मूर्ति परिसर को 500 दीपकों से रोशन किया गया। दीप प्रज्वलित कर वहां उपस्थित लोगों ने महाराजा सुहेलदेव जी की वीरता, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस गौरवमयी अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकर राजभर (ज्वैलर्स व्यापारी), मल्हूँ राजभर (जिला पंचायत सदस्य), रामचन्द्र राजभर, बब्बन राजभर, सीताराम राजभर (दरोगा राय) और शिव नारायण सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

