उत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर: संदाहा मजगावा में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अम्बेडकरनगर: आज दिनांक 10 जून 2025 को संदाहा मजग्वा गांव में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं के प्रति हो रहे अत्याचार, भ्रूण हत्या, लैंगिक भेदभाव, बलात्कार, शादी अनुदान, शिक्षा में सहयोग तथा सामाजिक सोच जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निशु वर्मा (CHO), संदाहा मजगावा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद जिला समन्वयक सूरज कुमार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना की विस्तृत जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने तथा समाज में सकारात्मक सोच फैलाने की अपील की। इस अवसर पर वंदन यादव (कंप्यूटर ऑपरेटर) सहित गांव की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं, इन्द्रावती देवी,कंचनलता,इस्रावती यादव,नीतू देवी,मालती देवी,सोनपत्ति,रेखा देवी,ज्ञानमती,रामकली,व सफाईकर्मी, और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एकजुट होकर बेटियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा हेतु सजग रहने का संकल्प लिया।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए www.mirrorindnews.com पर विजिट करें। वीडियो देखने के लिए हमारे YouTube चैनल को subscribe,like & share करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए आप हमे Email: mirrorindnews@gmail.com कर सकते है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button