सम्राट अशोक क्लब की उन्नाव जनपद शाखा का पुनर्गठन, रामगोपाल मौर्य बने जिलाध्यक्ष

उन्नाव: 15 नवंबर। सम्राट अशोक क्लब की उन्नाव जनपद शाखा का पुनर्गठन रविवार को सम्राट अशोक शांति उपवन, बुद्ध विहार, गदन खेड़ा में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बैठक में रामगोपाल मौर्य को जनपद अध्यक्ष, वीरेंद्र मौर्य को उपाध्यक्ष तथा सुजीत मौर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया।
रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में अखण्ड भारत महोत्सव को सफल बनाने, मिशन 563 की प्रगति की समीक्षा एवं कार्यकर्ताओं के मोटिवेशन सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में सम्राट अशोक क्लब के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ मौर्य, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव हरिश्चंद्र मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख अवधेश मौर्य, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अरुण मौर्य तथा उत्तर प्रदेश के विधिक सलाहकार दीपक कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन

जनपद शाखा के पुनर्गठन के दौरान ब्रजेन्द्र कुमार मौर्य ने जिलाध्यक्ष पद के लिए सोहरामऊ निवासी रामगोपाल मौर्य के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर सुजीत मौर्य ने अपना विचार प्रस्तुत किया। इसके बाद बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से रामगोपाल मौर्य को जिलाध्यक्ष चुना।

इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद के लिए अल मौर्य द्वारा प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सर्वसम्मति से वीरेंद्र मौर्य को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं सुजीत मौर्य को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में अखण्ड भारत महोत्सव को जनपद स्तर पर भव्य एवं सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही मिशन 563 की अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में सम्राट अशोक क्लब की जनपद इकाई संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी और जनपद में संगठन को और अधिक मजबूत करेगी।
कार्यक्रम में सम्राट अशोक शांति उपवन एवं बुद्ध विहार, गदन खेड़ा के प्रबंधक जगन्नाथ कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा, राम प्रसाद मौर्य, बृजकिशोर कुशवाहा, शाक्य ए.एल. कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, संदीप सिंह कुशवाहा, अरुण कुमार कुशवाहा, राम मिलन मौर्य, ब्रजेंद्र कुशवाहा, रमेश चन्द्र कुशवाहा, ध्रुवांश मौर्य, अरविंद मौर्य, शशिकांत कुशवाहा, बिरेन्द्र कुमार मौर्य, शिवम कुशवाहा, संतोष कुमार, वान्या मौर्य, स्वतंत्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जय भारत, नमो बुद्धाय।
प्रेषक: सम्राट अशोक क्लब, जनपद उन्नाव
MIRROR INDIA NEWS NETWORK
ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए MIRROR INDIA पोर्टल और YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।
अपने क्षेत्र की खबर भेजें: mirrorindnews@gmail.com



