उत्तर प्रदेश

आगरा में गन्ना किसानों ने कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी की गाड़ी रोकी, फसल के उचित मूल्य की उठाई मांग

आगरा: शनिवार को किसानों ने अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री  की गाड़ी का घेराव कर दिया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने मंत्री की गाड़ी के आगे धरना देकर आलू और गन्ने की फसलों का उचित मूल्य दिलाने की मांग उठाई।

किसानों का कहना था कि आलू उत्पादन में अग्रणी जिलों में शामिल आगरा के किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। बढ़ती लागत और बाजार में कम कीमत मिलने से किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर उनकी गाड़ी को रोक लिया।

करीब काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद मंत्री ने गाड़ी में बैठकर किसानों की बातें सुनीं और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री के समझाने के बाद किसान शांत हुए, जिसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ सका।

किसानों ने सरकार से फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य और खरीद व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button