उत्तर प्रदेश

घरेलू कलह में पत्नी की हत्या कर आरोपी पति ने किया आत्मसमर्पण

गाजीपुर: शादियाबाद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में सोमवार शाम घरेलू विवाद ने अत्यंत खौफनाक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के दौरान गुस्से में आकर एक युवक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति सीधे थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
2 वर्ष पूर्व हुआ था प्रेम विवाह: प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरैनी निवासी हनी कुमार (21 वर्ष) ने लगभग दो वर्ष पूर्व कुसुम शर्मा (26 वर्ष) के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक वर्ष का एक मासूम बेटा भी है। बताया जा रहा है कि शादी के शुरुआती दिन सामान्य रहे, लेकिन पिछले कुछ समय से दंपति के बीच अक्सर विवाद होने लगा था। सोमवार शाम करीब 7 बजे भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान आक्रोशित होकर हनी कुमार ने धारदार हथियार से कुसुम का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा:
घटना की सूचना मिलते ही शादियाबाद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना अध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह के अनुसार: “आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और तहरीर मिलते ही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button