देश

ना रहेगा मायका, ना जाएगी पत्नी’: सनकी पति ने जेसीबी से तोड़ी ससुराल की दीवार

गिरिडीह में पति का हिंसक विरोध: नशे में जेसीबी लेकर ससुराल पहुंचा, चारदीवारी तोड़ी

गिरिडीह: पत्नी के मायके प्रेम से तंग आकर एक पति ने ऐसी हरकत कर दी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। मामला गिरिडीह के जमुआ इलाके का है। आरोपी पिंटू मंडल अपनी पत्नी उर्मिला के बार-बार मायके जाने से खफा था। उसने तय किया कि वह ससुराल के घर को ही ध्वस्त कर देगा।पत्नी के बार-बार मायके में रहने से नाराज एक युवक शराब के नशे में जेसीबी लेकर ससुराल पहुंच गया और घर को ध्वस्त करने की धमकी देते हुए चारदीवारी तोड़ दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना जमुआ थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शोर-शराबा सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए, लेकिन उससे पहले ही आरोपी जेसीबी लेकर फरार हो गया।

साढ़े चार साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक, विवाहिता का मायका सिरसिया गांव में है, जबकि ससुराल पास के गादी-चुंगलो गांव में है। आरोपी पिंटू मंडल का कहना है कि उसकी शादी करीब साढ़े चार वर्ष पहले हुई थी। उसका आरोप है कि कामकाज के समय उसकी पत्नी मायके चली जाती है और ससुराल लौटने को तैयार नहीं होती। उसने कई बार विदाई कराने का प्रयास किया, लेकिन कथित तौर पर ससुराल पक्ष ने पहल नहीं की। इसी आक्रोश में उसने ससुराल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप
वहीं, आरोपी की पत्नी उर्मिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पति रोजाना शराब के नशे में घर आता है और मारपीट करता है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए वह मायके में रह रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह बीच-बीच में ससुराल जाती रहती हैं और एक सप्ताह पहले ही वहां से लौटी थीं।

पुलिस जांच में जुटी
मामले को लेकर जमुआ थाना प्रभारी विभूतिदेव कुमार ने बताया कि घटना की मौखिक सूचना मिली है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button