उत्तर प्रदेश

‘शोले’ स्टाइल में ड्रामा: प्रेमिका से शादी की जिद पर हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा किशोर, बोला- शादी कराओ तभी नीचे आऊंगा

मोबाइल छिनने से नाराज प्रेमी बिजली के खंभे पर लटका, संयोग से बिजली गुल होने से बची जान
प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किशोर ‘वीरू’ के अंदाज में हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। किशोर का कहना था कि उसकी शादी उसकी प्रेमिका से कराई जाए, वरना वह नीचे नहीं उतरेगा। गनीमत रही कि जिस वक्त वह तारों पर लटक रहा था, उस वक्त रोस्टिंग के कारण बिजली आपूर्ति बंद थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, भाऊपुर का रहने वाला एक किशोर पट्टी इलाके की एक किशोरी से प्रेम करता है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, जहां उसकी पिटाई हो गई थी। इस बात की जानकारी जब उसके परिजनों को हुई, तो उन्होंने उसे डांट-फटकार कर उसका मोबाइल छीन लिया और घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी।
नाराजगी में उठाया कदम
मोबाइल छिनने और पाबंदी लगने से नाराज किशोर तैश में आ गया और गांव के ऊपर से गुजरी हाई वोल्टेज लाइन के खंभे पर चढ़ गया। उसे तारों पर लटकता देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में विद्युत विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा।
पुलिस ने की काउंसलिंग
घटना की सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह और सैफाबाद चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चूंकि मामला किशोर (नाबालिग) से जुड़ा था, इसलिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने के बजाय परिजनों के साथ मिलकर उसकी काउंसलिंग की और उसे समझाया। किशोर ने भविष्य में ऐसी हरकत न करने की बात कही है, जिसके बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल, पूरे इलाके में इस ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’ की चर्चा जोरों पर है।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button