उत्तर प्रदेश
लखनऊ:ओमप्रकाश राजभर ने कहा क्यो नही बनूंगा मंत्री घोसी में हार के बाद भी दिया बड़ा बयान , कहा दिल थाम कर बैठे ,कही कलेजा न फट जाये l
लखनऊ: घोसी विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की हार के बाद भी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का मंत्री बनने का भरोसा डगमगाया नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग परेशान हैं उनसे कहना चाहता हूं कि दिल थाम के बैठें कहीं कलेजा न फट जाए। उपचुनाव के नतीजे सामने के बाद एक निजी चैनल से बातचीत में राजभर ने खुद के मंत्री बनने का पक्का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, मंत्री क्यों नहीं बन पाएंगे? एनडीए के मालिक विरोधी पार्टी के लोग हैं क्या? भाई देखिए, मैं फिर कह रहा हूं कि एनडीए के मालिक विपक्ष के लोग तो नहीं हैं न। मालिक हम लोग हैं तो मर्जी भी हमारी ही होगी। हम एनडीए में शामिल हैं। एनडीए के मुखिया मोदी जी, अमित शाह जी, नड्डा जी, ये लोग न मालिक हैं।
राजभर ने कहा कि जो लोग परेशान हैं उनसे कहिए कि दिल थाम कर बैठें, कहीं कलेजा न फट जाए। इसके साथ ओमप्रकाश राजभर ने घोसी में हार के तीन कारण गिना दिए। राजभर ने कहा कि पहला कारण बसपा का चुनाव न लड़ना था। दूसरे कारण के रूप में उन्होंने सपा घोसी में रुपए बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम लोग कम्पेलन करते रहे। पचासों लोग थाने में बैठ गए, गाड़ियां पकड़ी गईं। और तीसरा कारण था प्रत्याशी का रिएक्शन जिसकी वजह से वोट बड़ी संख्या में तितर-बितर हुआ। उनकी जगह कोई स्थानीय कैंडिडेट होता तो उसका रिजल्ट अलग होता। सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है। मेरा माना कि सोच समझकर टिकट दिया। सभी सहयोगी दल पूरी ताकत से लगे थे लेकिन जनता मालिक है। जो जनादेश मिला है हम लोगों को शिरोधार्य है। जो कमियां रह गई हैं उन्हें दूर किया जाएगा।
ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल www.mirrorindnews.com/ YouTube : @MirrorIndiaNews चैनल को सब्सक्राइव करे । अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते है : mirrorindnews@gmail.com


