कानपुर RTO कार्यालय में ड्रोन से छापा, दो बाबुओं समेत 15 पर FIR, 11 दलाल गिरफ्तार

कानपुर: आरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और दलाली पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने RTO कार्यालय में अचानक छापा मारा। इस कार्रवाई में ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया, जिससे पूरे परिसर की निगरानी की गई।
जानकारी के अनुसार, ड्रोन की मदद से दलालों की गतिविधियों को ट्रैक किया गया और सबूत जुटाए गए। छापा पड़ते ही RTO परिसर में भगदड़ मच गई। कई दलाल दीवार फांदकर और गली के रास्ते भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर 11 दलालों को मौके से दबोच लिया।
इस मामले में RTO के दो बाबुओं समेत कुल 15 लोगों के खिलाफ संबंधित थाने में FIR दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लाइसेंस बनवाने, परमिट और गाड़ियों के ट्रांसफर के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली की जा रही थी।
अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से RTO में दलालों के सक्रिय होने और कर्मचारियों की मिलीभगत की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर यह गोपनीय ऑपरेशन तैयार किया गया था।
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं इस कार्रवाई के बाद RTO कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
MIRROR INDIA NEWS NETWORK
ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए MIRROR INDIA पोर्टल और YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।
अपने क्षेत्र की खबर भेजें: mirrorindnews@gmail.com
Share this:



