विधायक बेदी राम के प्रयास से कुंदूरसीपुर में लगा नया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बहाल

गाज़ीपुर/जखनियाँ: ग्राम सभा कुंदूरसीपुर में पिछले कई दिनों से ठप पड़ी बिजली की समस्या से आखिरकार ग्रामीणों को निजात मिल गई है। गांव का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ था, जिससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम पूरी तरह प्रभावित हो रहे थे।
तत्परता से हुआ समस्या का समाधान
गांव के जागरूक बच्चों और सहायक अध्यापक उमेश चन्द्र ने इस गंभीर समस्या से जिला पंचायत के भावी सदस्य श्री नीरज कुमार को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नीरज कुमार ने तुरंत क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री बेदी राम जी से संपर्क किया और उन्हें ग्रामीणों की परेशानी से रूबरू कराया।
मात्र 2 दिन में बदला गया ट्रांसफार्मर
माननीय विधायक जी के त्वरित हस्तक्षेप और कड़े निर्देशों के बाद बिजली विभाग तुरंत हरकत में आया। विभाग द्वारा तत्परता दिखाते हुए मात्र 2 दिन के भीतर आज ग्राम सभा कुंदरसीपुर में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कल से पूरे गांव में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।
ग्रामीणों ने जताया आभार
गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने और बिजली संकट दूर होने पर कुंदरसीपुर की समस्त जनता ने राहत की सांस ली है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए समस्त ग्रामवासियों ने माननीय विधायक श्री बेदी राम जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही, जनता की आवाज को मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और समाधान कराने के लिए जिला पंचायत सदस्य श्री नीरज कुमार जी का भी कोटि-कोटि धन्यवाद किया है।

ताजा और नया अपडेट पाने के लिए पोर्टल/यूट्यूब MIRROR INDIA चैनल को सब्सक्राइब करें। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल कर सकते हैं: mirrorindnews@gmail.com

